Giggling Afsa/ खिलखिलाती अफसा
- reachingloveandlig
- Aug 7, 2023
- 3 min read
In the initial days when Afsa didn't understand a task, she used to look at me, nod a 'nothing', smile and would look away.
It took me a while to understand that she wanted help but wasn't sure if she could ask for it. I started paying more attention to her, took some time but she got on it. She knew it all yet was very, very shy.
A new task got introduced and whenever something challenging came across, she would come to me, giggle and say " I won't be able to do this". I asked her, "Why?", she repeatedly said, " I don't know but it wouldn't".
More than what the task was about we tried to focus on three things: " It will happen", " I can make it happen", and " I can ask for help".
Days passed and we introduced a new exercise, I tried to find the giggling eyes and found them very near asking, " I have reached till this step, how to proceed further"?
And the aim was fulfilled. Most of the time it's not about "how" you perform that changes the game but "how much you believe in yourself to perform".
I hope you know,
" It can happen"
" You can make it happen"
" You can ask for help"
I am a Psychodramatist working for mental health care and holistic well-being. If you wish to work on your confidence and beliefs, feel free to reach out 🌿
शुरुआती दिनों में जब अफसा को कोई काम समझ नहीं आता था तो वह मेरी तरफ देखती थी, 'कुछ नहीं' कह कर सिर हिलाती, मुस्कुराती और दूसरी ओर देखने लग जाती।
मुझे यह समझने में थोड़ा समय लगा कि वह मदद मांगना चाहती थी लेकिन शायद उसे यह यकीन नहीं था कि वह इसके लिए पूछ सकती है या नहीं।
मैंने उस पर अधिक ध्यान देना शुरू कर दिया, थोड़ा समय लगा लेकिन वह समझ गई। कक्षा में जो भी सब हो रहा था वो सब जानती थी पर बहुत शर्मीली थी।
जैसे ही कोई नया चुनौतीपूर्ण काम सामने आता तो वह मेरे पास आती, खिलखिलाती और कहती, "मैं यह नहीं कर पाऊंगी"। मैंने उससे पूछा, "क्यों?", और वो बार-बार कहा, "मुझे नहीं पता लेकिन मुझ से नही होगा"।
कार्य किस बारे में था उससे अधिक हमने तीन चीजों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की: "यह होगा", "मैं यह कर सकती हूं", और "मैं मदद मांग सकती हूं"।
दिन बीतते गए और हमने फिर एक नया अभ्यास शुरू किया, मैंने खिलखिलाती आँखों को खोजने की कोशिश की और पाया की उन आंखों के मोती पास में ही टिमटिम कर पूछ रहे है, "यहां तक मैने कर लिया अब इस के आगे कैसे बढ़ूँ"?
और मुझे उद्देश्य पूरा होता नजर आया। अधिकतर समय किसी भी चीज़ को समझने या हासिल करने में मुद्दा यह नहीं होती कि आप "कैसा" प्रदर्शन करते हैं बल्कि यह होता है की "आप खुद पर कितना विश्वास रखते है की आप वह कर सकते है|"
मुझे उम्मीद है की आप यह समझते होंगे कि:
"यह हो सकता है"
"आप यह कर सकते हो"
"आप मदद मांग सकते हो"
मैं मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और समग्र कल्याण के लिए काम करती हूं, हाल ही में, मैं भारत में स्कूलों के साथ काम कर रही हूं, भाषा और विकास संबंधी विचारों के साथ हुई बातचीत का अवलोकन कर रही हूं। यदि आप अपने आत्मविश्वास पर काम करना चाहते हैं, तो बेझिझक संपर्क करें 🌿



Comments