top of page

Where/with Whom are you the most "Yourself"?

  • Writer: reachingloveandlig
    reachingloveandlig
  • Jan 13, 2024
  • 2 min read


I had just eaten my dinner last night and one of my friends called up and asked me to do some work for them, the work was a basic design edit which could have taken just 10 mins of me but I refused to do it at the moment and I told him that if it's not urgent I'll do that tomorrow. To which he replied, 'You are sitting free anyway, then why not?'

and I told him, 'Exactly I am sitting free, I want to sit free for a while. not talk, not do anything, why is that so hard to accept?'

I am not watching anything, I am not talking to anyone, I am not using my phone, I'm just here in the silence of it. And why is accepting that so uncomfortable?

.

.

.

so, after all the roles you play,

the people you talk to, the routine you follow,

the rests you schedule,

and the work that schedules you,

for that one last breath before you sleep, who are you? and are you really there? in it all, all in it?



आप सबसे अधिक "स्वयं" कहां/किसके साथ हैं?


कल रात खाना खाने के बाद, मेरे एक दोस्त ने मुझे फोन कर एक काम करने को कहा, काम बड़ा ही सरल था, और मुझे वह करने में शायद

10 ही मिनट लगते पर फिर भी मैंने उसे मना कर दिया।

उसने ज़रा अजीब सी परेशानी में कहा," तू कुछ काम भी नहीं कर रही, एकदम फ्री ही तो बैठी है, फिर मना क्यों कर रही है?"

तब मैने उसे उसी की बात दोहराते हुए कहा, "वही मैं फ्री बैठी हूं क्योंकि मुझे फ्री बैठना है, मुझे बात नही करनी, ना कुछ काम करना है, ना ही मुझे फोन चलाना है, ना ही कोई मैसेज या किसी के स्टेटस देखने है, ना ही मुझे टीवी देखनी है, ना ही मुझे संगीत सुनना है, मुझे बस यूं ही थोड़ी देर फ्री बैठना है..."


आश्चर्यचकित हो कर उस के कई सवाल और आ गए, पंरतु मैने खुद से यह सवाल किए की कुछ न करना, "फ्री" बैठना, गैजेट्स से दूर आसपास वाले लोगो से, पेड़ो से, आसमान से, इन सब से जुड़ना इतना असहज क्यों हो जाता है? किसी के साथ मौन में रहना, जिन के साथ है असल में उन्हीं के साथ रहना इतना मुश्किल क्यों हो जाता है?

.

.

.

तो, आपके द्वारा निभाई गई सभी भूमिकाओं के बाद,

जिन लोगों से आप बात करते हैं, जो दिनचर्या आप अपनाते हैं,

आपके द्वारा निर्धारित विश्राम, और कार्य इन सब के बाद,

सोने से पहले उस आखिरी सांस में, आप कौन हैं? और क्या आप सचमुच वहाँ हैं? पूरी तरह से?


 
 
 

Comments


bottom of page