Good looks, good looks, good looks?/अच्छा दिखना
- reachingloveandlig
- Aug 1, 2023
- 3 min read

When meeting a new person, going to work conferences, celebrating festivals, and in many such situations, we often tend to present our best possible selves. We tend to wear fine clothes, look good and everything but are we really 'experiencing' these situations?
There is always a little fear of "how am I appearing to others"/ "What will they think about me?" / "How am I looking to self" and rarely "I so much want to experience it with them"/ "How am I feeling within".
Though it is not wrong to dress for oneself or work on our looks, it does help a lot, building confidence is just one of them, but sometimes, we create our outer selves so much according to the "trends" that we don't get to express or even explore our inner selves. We have reached a time where we need to "build connections" but are we really building connections or "pretending to build a connection" for an aim that the other one is fulfilling? All of the mechanical smiles, greetings, and "I hope you are having a good day" before the conversations are so commonly used that it has lost their significance and are in use only for attributed politeness.
Now, when we have so many options in hand why do we still feel out of place?
Where are we running so fast, making the counts and conversations, check-listing things, putting on to be truthful and not questioning ourselves about "how much I want to experience it /& with them" and "how am I feeling within"?
I am a Psychodramatist working for mental health care and holistic well-being. If you often feel 'out of place' / working in 'customized patterns', feel free to reach out 🌿
किसी नए व्यक्ति से मिलते समय, कार्य सम्मेलनों में जाते समय, त्यौहार मनाते समय, और ऐसी कई स्थितियों में, हम अक्सर खूब अच्छे से तैयार होते है, हमारे लिए यह बहुत जरूरी हो जाता है की हम कैसे दिख रहे है। हम अच्छे कपड़े पहनते हैं, और सब कुछ करते हैं लेकिन क्या हम वास्तव में इन स्थितियों का 'अनुभव' कर रहे हैं?
हमेशा थोड़ा सा डर बना रहता है कि "मैं दूसरों को कैसा दिखूंगा"/ "वे मेरे बारे में क्या सोचेंगे?" / "मैं खुद को कांच में सुंदर दिख रहा हूं या नहीं" और शायद ही कभी हम यह सोचते है की "मैं अपने साथ वालों के साथ इसका अनुभव कितना मन से करना चाहता हूं, उनके साथ सच में समय बिताना चाहता हूं"/ "मैं अंदर से कैसा महसूस कर रहा हूं"।
हालाँकि अपने लिए कपड़े पहनना या अपने लुक पर काम करना गलत नहीं है, इससे बहुत मदद मिलती है, आत्मविश्वास बना रहना उनमें से एक है, लेकिन कभी-कभी, हम अपने बाहरी स्वंय को "प्रवृत्तियों" के अनुसार इतना अधिक बना लेते हैं कि हम सच में क्या है, कैसे होना चाहते है और अपने भीतर को अभिव्यक्त करना ही भूल जाते है। हम ऐसे समय में पहुंच गए हैं जहां हमें "कनेक्शन बनाने", "रिश्ते बनाने" की जरूरत है लेकिन क्या हम वास्तव में कनेक्शन बना रहे हैं या किसी ऐसे उद्देश्य के लिए "कनेक्शन बनाने का नाटक कर रहे हैं" जिसे दूसरा पूरा कर रहा है?
बातचीत से पहले करी गई सारी मुस्कुराहटें, अभिवादन और "मुझे आशा है कि आपका दिन अच्छा रहेगा" का इतना अधिक उपयोग किया जाता है कि इसने अपना महत्व कहीं खो दिया है और अब केवल विनम्रता दिखाने के लिए उपयोग किया जाता है।
अब, जब हमारे पास इतने सारे विकल्प हैं तो फिर भी हम खुद को अकेला क्यों महसूस करते हैं?
हम इतनी तेजी से कहां भाग रहे हैं, कौन सी गिनती और बातचीत कर रहे हैं, चीजों की जांच-सूची बना रहे हैं, सच्चा होने का दिखावा कर रहे है पर रुक कर खुद से सवाल नहीं कर रहे कि "मैं इसे कितना अनुभव करना चाहता हूं / किन के साथ करना चाहता हूं "और "मैं अंदर से कैसा महसूस कर रहा हूं"?
मैं मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और समग्र कल्याण के लिए काम करती हूं। यदि आप अक्सर अपने आप को बात चीत में खोया हुआ महसूस करते हैं, या मन में कई सारे विचार चलते रहते है, या फिर आप को ऐसा लगता है की आप बिना समझे बस एक पैटर्न में चल रहे है, और इस से समझना/सुलझाना चाहते है तो बेझिझक मुझे संपर्क कर सकते है 🌿



Comments